गोपनीयता नीति

पिछला अपडेट: 1 नवंबर 2026

यह नीति बताती है कि समझो भारत (samjhobharat.org) कौन-सी जानकारी लेता है और उसका इस्तेमाल कैसे होता है। समझो भारत को समझो भारत टीम चलाती है।

हम कौन-सी जानकारी लेते हैं

01. इस वेबसाइट पर कोई sign-up, login या फ़ॉर्म नहीं है। हम यहाँ आपका नाम, फ़ोन नंबर या दूसरी निजी जानकारी नहीं माँगते।

02. विज़िट गिनने और यह देखने के लिए कि कौन-से पेज पढ़े जाते हैं, हम Metricool web analytics का इस्तेमाल करते हैं। यह टूल पेज व्यू, किस साइट से आए, browser और device का प्रकार और अनुमानित जगह जैसी तकनीकी जानकारी दर्ज कर सकता है। हम इन आँकड़ों को सिर्फ़ कुल संख्या के रूप में, अपनी सामग्री सुधारने के लिए देखते हैं।

03. अगर आप हमें ईमेल करते हैं, तो हमें आपका ईमेल पता और संदेश मिलता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ़ जवाब देने के लिए होता है।

सोशल मीडिया और Pinterest

हम YouTube, Facebook, Instagram, Threads, X और Pinterest जैसे मंचों पर अपनी पोस्ट डालते हैं। हमारे टूल सिर्फ़ समझो भारत के अपने खातों से जुड़ते हैं, ताकि हम अपनी सामग्री प्रकाशित और शेड्यूल कर सकें और अपनी पोस्ट के आँकड़े देख सकें। हम इन मंचों के दूसरे उपयोगकर्ताओं का डेटा न लेते हैं, न रखते हैं, न बेचते हैं।

जानकारी साझा करना

हम निजी जानकारी न बेचते हैं, न किराए पर देते हैं। कानून की ज़रूरत होने पर ही जानकारी साझा की जाती है।

आपके विकल्प

आप browser settings में cookies और tracking scripts रोक सकते हैं। आपने हमें जो जानकारी भेजी है, उसके बारे में पूछने या उसे हटवाने के लिए contact@samjhobharat.org पर लिखें।

बदलाव

नीति बदलने पर ऊपर की तारीख अपडेट की जाएगी।