बच्चों की रोज़ की पढ़ाई: कक्षा 1 से 8 के लिए "पढ़ो पथ" ऐप, NCERT के 8,000 से ज़्यादा सवाल

Samjho Bharat टीम · 2026-11-09 · शिक्षापढ़ो पथबच्चों की पढ़ाई

मुख्य बातें:

  • कक्षा 1 से 8 के सभी विषय, NCERT किताबों के अध्यायों के हिसाब से
  • पूरा ऐप हिंदी और English में; हर शाम माता-पिता को रिपोर्ट
  • 31 मार्च 2027 तक सभी परिवारों के लिए मुफ़्त; जल्द ही Google Play Store पर भी

नई दिल्ली, 9 नवंबर 2026। स्कूल से लौटकर बच्चा होमवर्क तो कर लेता है, पर उसे अध्याय सच में समझ आया या नहीं, यह जानना ज़्यादातर माता-पिता के लिए मुश्किल होता है। इसी के लिए समझो भारत ने पढ़ो पथ नाम का पढ़ाई ऐप शुरू किया है, जो कक्षा 1 से 8 के बच्चों के लिए है।

ऐप में क्या है

ऐप में NCERT किताबों के हर विषय के अध्याय हैं, और उन पर 8,000 से ज़्यादा बहुविकल्पीय (MCQ) सवाल। बच्चा पहले अध्याय का छोटा सार पढ़ता है, फिर 10 सवालों का टेस्ट देता है। हर गलत जवाब पर ऐप बताता है कि वह जवाब गलत क्यों है, यानी बच्चा सिर्फ़ नंबर नहीं, वजह भी सीखता है। जो सवाल गलत हुए, वे कुछ दिन बाद फिर आते हैं, ताकि बात पक्की हो जाए।

होमवर्क अपने-आप

माता-पिता को रोज़ होमवर्क चुनने की ज़रूरत नहीं है। ऐप हर दिन हर विषय का अगला अध्याय अपने-आप देता है। माता-पिता बस एक बार "Choose chapters" में बता दें कि स्कूल में अभी कौन-सा अध्याय चल रहा है; होमवर्क वहीं से शुरू होगा।

हिंदी और English, दोनों

हिंदी माध्यम और English माध्यम, दोनों के बच्चे इसे चला सकते हैं। एक बटन दबाने पर पूरा ऐप हिंदी या English में बदल जाता है। सवाल सुनने का बटन भी है।

माता-पिता के लिए

हर शाम एक रिपोर्ट आती है: आज कौन-सा टेस्ट हुआ, कितने नंबर आए और बच्चा किन बातों में कमज़ोर है। अगर बच्चे ने बहुत जल्दी-जल्दी जवाब दिए हों, तो रिपोर्ट में यह भी दिखता है कि कहीं उसने अंदाज़े से तो जवाब नहीं दिए।

सुरक्षा और निजता

ऐप सिर्फ़ परिवार के कोड और हर सदस्य के 4 अंकों के PIN से खुलता है। बच्चे की पहचान के लिए सिर्फ़ उसका पहला नाम और कक्षा रखी जाती है। माता-पिता की सहमति के बिना बच्चे का कोई डेटा सेव नहीं होता। ऐप में कोई विज्ञापन नहीं है, और आपका या बच्चों का डेटा किसी को बेचा या दिया नहीं जाता।

किसके लिए है

कक्षा 1 से 8 के वे बच्चे जिनके स्कूल में NCERT की किताबें चलती हैं, जैसे CBSE स्कूल (केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भी) और वे राज्य बोर्ड स्कूल जहाँ NCERT किताबें पढ़ाई जाती हैं। सवाल और सार अभ्यास के लिए समझो भारत की टीम ने NCERT पाठ्यक्रम के हिसाब से लिखे हैं; यह ऐप NCERT या किसी सरकारी संस्था का नहीं है।

कैसे शुरू करें

  1. फ़ोन में padhopath.samjhobharat.org खोलें।
  2. "नया परिवार? खाता बनाएँ" दबाएँ और माता-पिता का ईमेल डालें।
  3. ईमेल पर आया 6 अंकों का कोड डालें, फिर बच्चों के नाम, कक्षा और PIN जोड़ें।
  4. बना हुआ family code लिखकर रखें; हर फ़ोन पर इसे एक बार डालना होता है।

31 मार्च 2027 तक ऐप सभी परिवारों के लिए मुफ़्त है, और पैसे अपने-आप कभी नहीं कटेंगे। कोई दिक्कत हो तो contact@samjhobharat.org पर ईमेल करें।

Samjho Bharat टीम · अपडेट: 9 नवंबर 2026

समझो भारत, आगे बढ़ो भारत।
देश को समझिए, समझो भारत के साथ।